महिला संगठनों ने एक होकर की प्रार्थना सभा

वाराणसी। कैंट निर्माणाधीन ओवरब्रिज हादसो के शिकार एवं मृत लोगों को श्रद्धांजलि तथा परिवारों को सांत्वना एवं हिम्मत देने और घायल को शीघ्र स्वस्थ हो इसके लिए शाम 6:00 बजे अस्सी घाट पर कई महिला संगठन जूटी तथा प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री अंजलि अग्रवाल ने कहा कि ऐसे हादसे काशी वासियों को विचलित कर देती है। ऐसी घटना काफी निंदनीय है। इस दुख की घड़ी में हम महिला संगठन मृतक परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं तथा घायलों को भगवान जल्द से जल्द ठीक करें इसकी कामना करते हैं।समस्त संगठन से जुड़ी महिलाएं इस हादसे को लेकर काफी चिंतित है। हादसा काफी सराहनीय है। संगठन एक साथ होकर श्रद्धा सुमन के साथ ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। कि ऐसी दुर्घटना मे जो लोगों ने अपने सगा संबंधी एवं लोगों को खोया है उसकी हम काफी निंदा करते हैं ईश्वर उन लोगों की आत्मा को शांति दे और घायल लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते है। जिसमें एक साथ ग्रुप संगठन शामिल है। इस्माइल मुनिया, अग्रसेन समाज, वैश्य महिला संगठन, बेटी मेरी शक्ति, और साक्षर इंडिया फाउंडेशन, साधना फाउंडेशन, प्रतिभा क्लब, और काशी प्रबुद्ध महिला मंच, संगठन की महिलाएं शामिल हुई। सभी ने अंत में एक साथ मोमबत्ती जलाकर दिवंगती आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

रिपोर्टर-:महेश कुमार राय वाराणसी सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।