जानें क्या कहती है आज आपकी राशि?

राशिफल 11जनवरी 2019

मेष: गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से भेंट उपहार मिलेंगे तथा मित्रों के पीछे खर्च भी होगा। नई मित्रता के कारण भविष्य में भी लाभ हो सकता है। संतान से लाभ होगा। प्राकृतिक स्थल पर प्रवास का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ: आज का दिन नौकरी करनेवालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी। प्रमोशन भी हो सकती है। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

मिथुन: किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह कम हो सकता है। पेट संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यापार में अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। खर्च भी अधिक हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्यो के लिए आज कोई निर्णय न लें।

कर्क: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। वाणी पर तथा क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है। अधिक खर्च होने की भी आशंका है। अनैतिक कार्यो से दूर रहें। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी होंगे।

सिंह: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। वैवाहिक जीवन में तकरार ना हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने साझेदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना होगा। संभव हो तो निरर्थक चर्चा या विवाद में मत पड़ें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सफलता कम मिलेगी।

कन्या: आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर तथा नौकरी के स्थल पर वातावरण आनंददायी रहेगा। साथ काम करने वालों का सहयोग मिलेगा। रोगी व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। कार्य-संपन्नता के कारण आपको यश मिलेगा। खर्च साधारण की अपेक्षा अधिक हो सकता है।

तुला: आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। संतान के भविष्य की चिंता हो सकती है। विद्या-अभ्यास में बाधाएं आ सकती हैं। वाद-विवाद या बौद्घिक चर्चा से दूर रहें। नए कार्य का प्रारंभ आज कर सकते हैं। किसी प्रियजन के साथ भेंट होगी। प्रवास टालें।

वृश्चिक: आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। संबंधियों के साथ मनमुटाव ना हो, इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक हानि की आशंका है।

धनु: नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओ से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग्य में वृद्धि होने की संभावना है। आध्यात्मिकता से जीवन में शांति मिलेगी। कार्य सफलता का दिन है। सामाजिक दृष्टि से मान-सम्मान मिलेगा।

मकर: परिजनों के साथ वाद-विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकालेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे। आरोग्य मध्यम रहेगा। आंख में पीड़ा होने की आशंका है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ: आज का दिन शुभ फलदायी है। शारीरिक तथा मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में अच्छा भोजन करने का तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे। आध्यात्मिक विचार आपके हृदय एवं मन को छू लेंगे।

मीन: लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में सावधानी बरतें। पूंजी-निवेश करने से पहले ध्यान रखें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। एकाग्रता कम हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे धन का खर्च हो सकता है। परिजनों से मतभेद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।