जानें क्या कहती है आज आपकी राशि ?

राशिफल 17 मई 2019

मेष —-कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में रुके काम पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। लाभ होगा।

वृष —–यात्रा सफल रहेगी। किसी व्यक्ति से धोखा खा सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी काम लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें।

मिथुन —–विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। किसी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। लाभ होगा।

कर्क —–कोई पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। किसी व्यक्ति से व्यर्थ ही विवाद हो सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है, धैर्य रखें। भागदौड़ रहेगी। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है।

सिंह—- व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्य पूरे होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या —–घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें। कोई हानि हो सकती है। नए मित्र बनेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।

तुला —-किसी काफी समय से अटके काम के पूरे करने में सफलता मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। चोट व रोग से बचें। अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। प्रसन्नता रहेगी।

वृश्चिक—- किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। विवेक से कार्य करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार ठीक चलेगा।

धनु —–शत्रु शांत रहेंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। आर्थिक स्‍थिति सुदृढ़ रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर —–परिवार के छोटे सदस्यों की स्वास्‍थ्‍य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। घर-बाहर सभी तरफ सफलता प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ—- किसी तीर्थस्थान का दर्शन-भ्रमण हो सकता है। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। जल्दबाजी न करें।

मीन —–प्रयास असफल रहेंगे। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है। जल्दबाजी न करें। किसी अपने ही व्यक्ति का व्यवहार विरुद्ध होगा। मानसिक कष्ट होगा। लेन-देन में धोखा हो सकता है। दूसरों पर अं‍धविश्वास बिलकुल न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।