जानें क्या कहती है आज आपकी राशि?

राशिफल 17 अगस्त 2019
मेष : सामाजिक प्रसंगों में सगे- सम्बंधियों और मित्रों के साथ आपका समय खूब आनंदपूर्वक बीतेगा। मित्रों के पीछे धनखर्च होगा और उनके द्वारा लाभ भी होगा। प्रकृति के सानिध्य में पर्यटन पर जाएँगे। सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।आपके नए स्रोत दिखाई देंगे। अचानक धन लाभ होने की संभावना हैं।
वृषभ : नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखनेवाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेगा। पदोन्नति मिलेगी। व्यापार में नई दिशाएँ खुलती हुई प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। मानप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। गृहस्थजीवन में मधुरता रहेगी।
मिथुन : प्रतिकूल संयोगों के बनने से आपके कार्य में विलंब होगा। शरीर में स्फूर्ति और मन में उत्साह का अभाव रहेगा। पेट के रोग सताएँगे। नौकरी में उच्च पदाधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का भोग बनना पड़ेगा। राजकीय कठिनाइयाँ बाधक बनेंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य या निर्णय आज स्थगित रखने की सलाह है।
कर्क : मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा। नए सम्बंध तकलीफदायक साबित होंगे। पैसे की तंगी अनुभव करनी पड़ेगी। दुर्घटना, आपरेशन का योग है। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे।
सिंह: आज आपके दांपत्यजीवन में मामूली बात में मनमुटाव होने से जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। पति- पत्नी दोनों में से किसी का स्वास्थ्य खराब होने की संभावना है। परिणामस्वरूप मन सांसारिक विषयों से अलिप्त रहेगा। व्यापारिगण भागीदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले उसका ध्यान रखें।
कन्या : शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगा। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सहकार्यकर्ताओं को सहयोग मिलेगा।
तुला : आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा।
वृश्चिक: आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे- सम्बंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।
धनु : ए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर : वाणी और व्यवहार में संयम रखने की सलाह देते हैं। परिवारजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें। शेयर- सट्टा में पूँजी निवेश का आयोजन करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। स्वास्थ्य सम्बंधी कुछ शिकायत रहेगी। आँख में कोई तकलीफ होने की संभावना है। नकारात्मक वृत्ति दूर करने से लाभहोग। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान रखना पड़ेगा।
कुंभ : शारीरिक मानसिक रूप से आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- सम्बंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।
मीन : आर्थिक आयोजन और पूँजी निवेश करते समय खूब ध्यान रखने की सलाह हैं। एकाग्रता कम और बेचैनी अनुभव करेंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। लालच वृत्ति आपको नुकसानी में न धकेले, इसका ध्यान रखें। जमानतगीरी या कोर्ट- कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।