दीपावली विशेष:अपनी राशि के अनुसार बस 1 मंत्र का करें जाप,सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने का सबसे अच्‍छा उपाय मंत्रों का उच्‍चारण करना है। जी हां आप अपनी राशि के अनुसार सिर्फ 1 मंत्र का जाप करें जिससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी। आइए सनातन धर्म मंदिर के पंडित महेश दीक्षित से इस बारे में जानें। पंडित महेश दीक्षित का कहना हैं कि आप जिस भी राशि के है उसके अनुसार दिवाली के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करने के बाद श्रद्धा‍-विश्वास के साथ कमलगट्टे की माला से इन मंत्र का जाप 108 बार करें।
मेष, वृषभ और मिथुन

यह दिवाली आपके लिए अति शुभ है। इस शुभता को बढ़ाने के लिए दिवाली के दिन ‘ॐ विश्वजननी नम:’ इस मंत्र का जाप पूरी श्रृद्धा के साथ करें। इस दिवाली में इस वृषभ राशि की महिलाओं को उत्‍तम फल मिलेंगे। सभी ओर से सफलता मिलेगी। इस राशि के लोगों को ‘ॐ अशोका नम:’ इस मंत्र का जाप करें। इसके अलावा मिथुन राशि के लोगों के लिए दिवाली चमकदार भविष्य का संकेत दे रही है। इस राशि ‘ॐ पद्मिनी नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
कर्क, सिंह और कन्‍या

इस दिवाली प्रसन्नता दस्तक दे रही है। कर्क राशि वाले ‘ॐ चंद्रवदना नम:’ इस मंत्र का 108 बार जाप करें। जबकि सिंह राशि के लोगों को ‘ॐ हिरण्यमयी नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। क्‍योंकि यह दिवाली ढेर सारी खुशखबरी के साथ आपको चौंकाने आ रही है। इसके अलावा इस दिवाली पर आपकी हर मनोकामना पूरी होने के शुभ योग है। इसलिए इस कन्‍या राशि के लोगों को ‘ॐ वाचि नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला, वृश्चिक और धनु

दिवाली तुला राशि के लिए बहुत शुभ है लेकिन बहुत ज्‍यादा शुभ करने के लिए इस राशि के लोगों को ‘ॐ शुचि नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह दिवाली जीवन में कई नए अनुभव लेकर आ रही है। नई-नई खुशियां, नई-नई सफलताएं आपको आश्चर्य में डाल देगी। और अधिक लाभ पाने के लिए ‘ॐ प्रकृति नम:’ का जाप करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोगों का ‘ॐ सौम्या नम:’ मंत्र का जाप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

मकर, कुंभ और मीन

मकर राशि के लोगों को ‘ॐ सिद्धि नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। जी हां यश,सुख, समृद्धि, वैभव, कीर्ति, खुशी, सफलता इस दिवाली इतनी सारी शुभता आपसे मिलने आ रही हैं। इस मंत्र से आपकी उपलब्धि और अधिक बढ़ेगी। कुंभ राशि के लोगों को ‘ॐ नित्यपुष्टा नम:’ का जाप करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।