महिला पुलिसकर्मियों ने शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मारपीट करने के साथ उत्पीडन के लगाये आरोप

बदायूं- उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

दरअसल थाना कादरचौक में तैनात तीन महिला कर्मी ने विभाग के अधिकारियों से न्याय नहीं मिलता देख सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है | वायरल वीडियो में महिला पुलिस कर्मियों ने अपने ही थाना अध्यक्ष पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए मारपीट करने के साथ उत्पीडन का आरोप लगाया है।फिलहाल बदायूं एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जाँच के आदेश दिए है | जानकारी के अनुसार यूपी के बदायूं जिले में थाना कादरचौक में तैनात तीन महिला पुलिस कर्मियों ने अपने ही थाना अध्यक्ष हरिभान सिंह और एक कांस्टेबल सुरजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है | दोनों महिला पुलिस कर्मियों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके विभाग की कार्यशैली पर ही सवाल खड़े कर दिए है | महिलों ने वीडियो में थानाध्यक्ष पर शारीरिक सम्बन्ध बनाने , उत्पीड़न के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है | वही वीडियो सोशल मीडिया होने पर बदायूं के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है | एसएसपी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया है कि मामला उनके संज्ञान में है साथ ही मामले की जाँच करने के आदेश दे दिए हैं वही पर महिला पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्यवाही की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।