केरल में बाढ़ ने मचाई दी तबाही: राज्य के दौरे के लिए निकले पीएम मोदी

दिल्ली- केरल में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने राज्य के लोगों की मुसीबते और बढ़ा दी है। अनुमान है कि अभी तक बाढ़ की वजह से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि राज्य में अभी भी एक लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में फंसे हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को एक ही दिन में राज्य में लगभग 106 लोगों की मौत की सूचना है।

बाढ़ की वजह से अब प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ऑक्सीजन की कमी, पेट्रोल-डीजल न होना और सीमित पेयजल एक बड़ी समस्या की तरफ है। बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों में काम कर रहे अधिकारियों के अनुसार वहां फंसे लोग अब कम ऑक्सीजन से भी जूझ रहे हैं जो एक बड़ी चिंता का विषय है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शुक्रवार रात को केरल पहुंच गए। वह यहां शनिवार को बाढ़ ग्रस्‍त इलाकों का हवाई दौरा करेंगे। इसके लिए वह शनिवार सुबह तिरुवनंतपुरम से कोच्चि के लिए रवाना भी हो गए हैंं।

केरल के चिंताजनक हालात को देखते हुए वहां के मुख्‍यमंत्री पी विजयन ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है ‘केरल पिछले 100 सालों में सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है, 80 बांध खोल दिए गए है, 324 जिंदगियां खत्म हो गई और 2 लाख 23 हजार 139 लोगों को 1500 से ज्यादा राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।’ उन्‍होंने बाढ़ पीडि़त लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आने की भी अपील की है।

बाढ़ और बारिश के चलते इसके चलते इसका पर्यटन उद्योग बर्बाद हो गया है, हजारों हेक्टेयर भूभाग में उपजी फसलें तबाह हो गई हैं और बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। राज्‍य में कुल आठ हजार करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) कर्मियों के अलावा सेना, नौसेना, वायुसेना के कर्मियों ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में अपने-अपने घरों की छतों, ऊंचे स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने का बड़ा कार्य शुरू किया। ऊंचाई वाले इलाकों में पहाड़ों के दरकने के कारण चट्टानों के टूटकर नीचे सड़क पर गिरने से सड़कें बंद हो गईं जिससे वहां रहने वालों और गांवों में बचे लोगों का संपर्क बाकी की दुनिया से कट गया। ये गांव आज किसी द्वीप में तब्दील हो गए हैं।

प्रदेश में बिगड़े हालात को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी 25 करोड़ रुपये व आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी दस करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।