जनसंपर्क के दौरान काग्रेस कार्यकत्रियों से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

शाहजहांपुर। हार होते देख भाजपा नेताओं ने मर्यादा को ताक पर रख दिया. महिलाओं के सम्मान का दम भरने वाली भाजपा ने शुक्रवार को अपना असली रूप दिखा दिया. उसके कार्यकर्ताओं ने कलान में जनसंपर्क करती कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़ की. उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करने के साथ उनसे हाथापाई भी की.

सूत्रों के मुताबिक इस पर महिलाओं ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी. संवेदनशील मामला होने के चलते पुलिस पिकेट तुरंत पहुंची पुलिस को देख भाजपा कार्यकर्ता मौके से भाग निकले हालांकि एक कार्यकर्ता लोगों के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. महिलाओं ने युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है. पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव के कारण मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में लगी है. कांग्रेस प्रत्याशी ब्रह्म स्वरूप सागर में घटना की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि हार को देख बौखलाए भाजपा नेता कुत्सित चालें चलने में लगे हैं. उन्होंने चेतावनी दी अगर पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की. तो पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी और इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।