दहेज के लिए नवविवाहिता महिला की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया

बरेली- फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के गांव मनकारी में नीतू राठी को दहेज लोभियों ने दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। शव फंदे पर लटका दिया। पिता ने पति और सास के खिलाफ तहरीर दी है।

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी रविन्द्र सिंह की बेटी नीतू राठी की शादी मनकारी गांव भुबनेश राठी उर्फ संजीत से 6 नबम्बर 2011में की थी।परिजनों के अनुसार शादी में दिए गए दहेज से नीतू के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे।
आरोप है कि आए दिन और दहेज की मांग करते थे। इसी बजह से ससुराल पक्ष बालों से संजीत का मनमुटाव भी था आज सुबह नो बजे रविन्द्र सिंह अपनी बेटी नीतू को बुलाने गये तो नीतू पापा के साथ आने को तैयार हुई। लेकिन संजीत ने मायके भजेने से मना कर दिया और कहा कि तू मायके जाएगी तो मैं तुझे लेने कभी नही आऊंगा और नीतू से झगड़ा कर उसकी चपल्लो से पिटाई कर दी ।रविन्द्र सिंह नीतू को छोंड़ आये और अपने दोनों धेवते आरव 5 वर्ष, अभिनव डेढ़ वर्ष ,को अपने साथ ले आये।उनके जाने के बाद दोपहर 3 बजे दहेज के लोभी ससुरालियों ने नीतू की गला दबाकर हत्या कर दी। शव फंदे पर लटका दिया। वारदात के बाद आरोपी संजीत ने 100 नम्बर पर सूचना दी। गाँव वालों ने नीतू के घर बालों को उसकी मौत की सूचना दी सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविन्द्र सिंह की तहरीर पर पुलिस पति भुबनेश राठी उर्फ संजीत, सास सीमा राठी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।पति को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।घटना स्थल पर थाना प्रभारी गोविंद सिंह व सीओ जगमोहन बड़ोला पर पहुंचे।

– बरेली से सौरभ पाठक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।