नाबालिग लड़के से नाबालिक लडके ने किया दुष्कर्म :आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

अबोहर/हरियाणा- आठ वर्षीय बच्चे के साथ दुष्कर्म करने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है उसके परिजनों ने। नगर थाना दो की पुलिस ने नाबालिक लड़के द्वारा नाबालिक लडके से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार आर्या नगरी निवासी 8 वर्षीय एक युवक अपने ही रिश्तेदारों के घर में खेल रहा था। इतने में उनके घर में रिश्तेदार अमन कुमार लड़के को बहाल फुसला कर घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़के ने सारी जानकारी अपने परिजन को दिया। सामाजिक संस्था के प्रधान बाबा दीपक ने थाने में जाकर सारी जानकारी दी और बच्चे को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाकर मेडिकल करवाया गया। थाना दो की पुलिस ने लडके के पिता के ब्यानां के आधार पर मुकममा नंबर 75, 22-6-2019 भादंसं की धारा 377 व 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एएसआई रमेश कुमार कीकरखेड़ा वाले कर रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।