रंजिशन दबंग ने वृद्ध की कर दी गोली मारकर हत्या

शाहजहांपुर -शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है गांव के ही दबंग ने रंजीशन इस घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा दबंग ने देर रात बृद्ध को गोली मारी थी जिसके बाद घायल वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से जहां आरोपी फरार है वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।

घटना थाना निगोही के बसारी गांव की है जहां बृद्ध जोगराज जब घर लेटने जा रहे थे तभी रास्ते में दबंग सिया राम ने उनको घेर लिया और वाद-विवाद करते हुए जोगराज के गोली मार दी। गोली लगने से घर में कोहराम मच गया घटना के बाद घायल जोगराज को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां सुबह उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां आरोपी सियाराम फरार है वहीं पुलिस ने सियाराम के खिलाफ केस दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की है। बताया जा रहा है इस घटना को अंजाम आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।