एक और बेटी चढ़ी दहेज की भेंट:हत्या कर कुंड से लटकाया विवाहिता का शव

शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर मे एक और बेटी दहेज के भेंट चढ़ गई। आरोप है कि दहेज के लिए एक बेटी की ससुरालियो ने हत्या करके उसके शव को कुण्डे से लटका दिया। फिल्हाल पुलिस पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करके तफतीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रोने बिलखने का ये नजारा बंडा थाना क्षेत्र के ककरा बुजुर्ग का है। आरोप है कि दहेज के लिए एक बेटी को मारकर फन्दे पर लटका दिया गया। दरअसल परिजनों का आरोप है अनिता कि शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई और बाद में उसके शव केा फन्दे से लटका दिया गया।

सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मोनिका की लाश नीचे फर्श पर पड़ी थी। घटना के बाद से आरोपी पति और उसके परिवार वाले फरार हो गये। फिल्हाल पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके तफतीश शुरू कर दी हैं

हालांकि दहेज को लेकर कड़े कानून भी है लेकिन ये कानून भी दहेजी दानव को खत्म नही कर पा रहे हैं। यहीं बजह है कि आज मां बाप अपने कलेजे पर पत्थर लेकर बेटी को घर से विदा करते है। फिल्हाल अब देखना ये है कि कानून इस बेटी की हत्या के आरोपियों को क्या सजा देती है।

– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।