खेत मे गेंद को लेकर बच्चों के विवाद में चली गोली एक घायल*

आज़मगढ़- तहबरपुर थाना के लारपुर गाँव में आज दिन में खेत में बॉल को लेकर पहले बच्चों फिर बड़ों में मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गयी। घटना में एक युवक के सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि अन्य लोग बाल बाल बच गए। दोनों पक्षों में पहले से भूमि विवाद रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर सुभाष चंद गंगवार के अनुसार गेंद पर हक़ को लेकर अवैध असलहे से फायरिंग की गयी। मामले में तहरीर का इंतज़ार किया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। लारपुर निवासी घायल अमृत सिंह यादव व पीड़ित परिज़नों के अनुसार पट्टीदारों से काफी पुरानी भूमि रंजिश चली आ रही है। विवाद व शोर गुल सुनकर अमृत जैसे ही खेत के पास गया उसको लक्ष्य कर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी जिसमे से एक गोली उसको लगी। घटना के बाद अफरातफरी मच गयी। आनन फानन में घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीएल केसरवानी के अनुसार गोली सीने के आरपार हुई है, हालत स्थिर है। मामले में एसपी सिटी के अनुसार काफी पहले बच्चों की गेंद खेत में गायब हो गयी थी। गेहूं की कटाई की गयी तो बॉल मिलने पर दोनों पक्ष के बच्चे लेने को अड़ गए। इसी से विवाद तूल पकड़ लिया। अभी घायल पक्ष उपचार करा रहा है। तहरीर के अनुसार जांच कर कार्रवाई की जायेगी।

रिपोर्ट-:रत्नप्रकाश त्रिपाठी आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।