दबंगों ने कर दी युवक की गोली मारकर हत्या

शाहजहांपुर- शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है कांट थाना क्षेत्र के गांव जरावन निवासी रामवीर(20) मंगलवार की सुबह से ही गांव के बेंचे आदि के साथ घूम रहा था। शाम में गांव के पास सभी लोग शराब पी रहे थे। इस दौरान किसी बात पर रामवीर को गोली मार दी गई। सर में गोली लगने से रामवीर वहीं गिर पड़ा। घटना के बाद काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों रामवीर को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक के भाई पप्पू ने बताया कि बेंचे ने दो साल पहले रामवीर से 70 हजार रुपये उधर लिए थे। जिसको लेकर दोनों के बीच कुछ मनमुटाव भी हो गया। लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों फिर से साथ उठने बैठने लगे। भाई ने बताया की आज सुबह बेंचे, रामसुधार व श्रीकांत उसके भाई को साथ लेगये और सभी ने जमकर शराब भी। इस दौरान जरावन गांव के पास तीनो लोगो ने किसी बात पर रामवीर को गोली मार दी।

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि, मृतक अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था।इस दौरान उसकी गोली लगने से मौत हो गई। मुकदमा पंजिकृत कराया जाएगा। जांच जो तथ्य निकल कर आएंगे उसी आधार पर कार्यवाही की जाएंगी।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।