शाहजहापुर -एक ओर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिला सशक्तिकरण की मुहिम की
शुरूआत कर नारी सम्मान को बढाबा दे रहे वही दूसरी तरफ एक दरिंदे पति ने पत्नी को मिट्टी तेल छिड़क कर जिंदा जला दिया। आग से झुलसी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सौ फीसदी जलने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं आरोपी पति घटना के बाद से फरार है।
जानकारी के अनुसार घटना थाना अल्लाहगंज के कुंडी गांव की है जहां आज सुबह पति पत्नी
में विवाद हुआ इसी बात को लेकर गुस्साये पति ने पत्नी के ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। आग से झुलसी महिला को स्थानीय लोगों ने जिला
अस्पताल में भर्ती कराया है। आग से सौ फ़ीसदी जलने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं डॉक्टरों ने महिला के मजिस्ट्रेट बयान कराएं ताकि महिला को न्याय मिल सके वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
– शाहजहांपुर से अंकित कुमार शर्मा