लेखराज सिंह यादव और पुलिस के बीच मुठभेड़

(झाँसी) रानीपुर के शहंशाह माने जाने वाले पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव और पुलिस की मुठभेड हो गयी। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख व उनके पुत्रों पर भाजपा पार्षद को बिना वजह परेशान करते हुये प्रताडित करने का मामला सामने आने से पुलिस लगातार अपराधियों को पकडने के प्रयास मे बनी हुयी थी। लेकिन पुलिस लगातार नाकाम स्थिति में बनी हुयी देखी जा रही थी और असफलता को प्राप्त किर रही थी। पुलिस को कोई भी सफलता हासिल नही हो पा रही थी। लेकिन शुक्रवार को मुखबिरों से मिली सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार सिंह काफी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर हरकनपुरा मध्यसीमा पर पहुँचे और दबिश दी। तो उसके जबाब में पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उसके पुत्रों एवं उसके साथियों ने आक्रोश में आकर जोरदार फायरिंग करना प्रारम्भ कर दी। जिसके जबाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पडी। फायरिंग इतनी ही नही फिर फायरिंग लगातार आधा घण्टे से पौन घण्टे तक लगातार चलती रही। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह की घायल होने की सूचना भी सामने आयी। साथ ही पुलिस की प्राईवेट गाडी का फायरिंग के दौरान काँच भी क्षतिग्रस्त हुआ। लेकिन इतनी सब स्थिति के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भी घायल हो गये। जिन्हें भी पैर में चोट आ गयी। जिससे वह भी घायल हो गये। इस प्रकार की मुठभेड होने से नगर मऊरानीपुर में दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव एवं उनके पुत्र और उनके साथी के साथ पुलिस की मुठभेड हो गयी। मुठभेड तो क्यों न हो गयी हो लेकिन जिसके लिये पुलिस गयी हुयी थी तो वे लोग भागने में सफल रहे। और पुलिस को उल्टे- पाँव वापिस लौटना पडा। पुलिस को कोई भी सफलता हासिल नही हो सकी। पूर्व समय में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव के घर पर दबिश दी थी। जिसमें कोतवाली पुलिस सफलता प्राप्त कर आयी थी। लेकिन इस बार कोतवाली पुलिस को उल्टे -पाँव वापस लौटना पडा। कोई भी सफलता हासिल न हो सकी। और मुठभेड का और सामना करना पडा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर तमाम मुकद्में चल रहे है। इसके बाद भी यह रानीपुर में खुलेआम श्ांहशाह बना हुआ है। लेकिन इस बार पुलिस को पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह काफी महँगे पडे। जिसमें पुलिस रानीपुर के भाजपा पार्षद से रंगदारी माँगने एवं मारपीट का मामला कोतवाली में कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज किया हुआ है। जिसके चलते दबिश दी गयी थी। पुलिस काफी दिन से इस व्यक्ति की तलाश में बनी हुयी थी। जैसे ही शक्रवार को मुखबिरों से जानकारी हुयी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं उसके पुत्र और उसके साथी हरकनपुरा के समीप खडे हुये है। तो पुलिस मौके पर पहुँच गयी । तो पुलिस को देखकर आधा से पौन घण्टे तक दोनों पक्षों से जोरदार फायरिंग हुयी। लेकिन ये लोग भागने में सफल हुये। और पुलिस को उल्टे- पाँव वापस लौटना पडा कोई भी सफलता हासिल न हो सकी।इनका कहना हैइस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीत कुमार सिंह ने जानकारी में बताया कि रानीपुर के भाजपा पार्षद से रंगदारी एवं मारपीट के मामले में कोतवाली में मामला पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव एवं उसके पुत्र एवं उनके साथियों पर दर्ज चल रहा है। जिसके चलते उन लोगों को पकडने के लिये कोतवाली पुलिस प्रयास कर चुकी है लेकिन कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल नही हो रही थी। जिसके चलते मुखबिरों से सूचना मिलने पर पता चला कि पूर्व ब्लॉक पुमुख , उसके पुत्र एवं उसके साथी हरकनपुरा मध्यसीमा पर खडे हुये है। तो वह मय पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुँचे। तो इन लोगों ने हम सभी पुलिस फोर्स को देखकर वहाँ से फायरिंग करना प्रारम्भ कर दी। जिससे कोतवाली पुलिस को भी फायरिंग करनी पडी। यह आधा घण्टे से पौन घण्टे लगभग चली। जिससे काफी राउण्ड फायरिंग की गयी। इतना ही नही पुलिस की प्राईवेट गाडी का काँच भी क्षतिग्रस्त हो गया। और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को भी पैर में चोट आ गयी। उनका कहना था कि अपराधी भागने में अभी तो सफल रहे। लेकिन लगातार इन पर दबिश दी जायेगी। और इन लोगों को किसी भी दशा में बक्शा नही जायेगा। ये है भाजपा पार्षद का कोतवाली में दर्ज मामलाभाजपा पार्षद निवासी रानीपुर ने कोतवाली पुलिस को दिये प्रार्थना पत्र में बताया था कि 27 मार्च को उसे रानीपुर के ही लेखराज पुत्र स्व. मजबूत सिंह, भगतिंसह, जयहिन्द पुत्र लेखराज, वहीद पुत्र हमीद है। जो बन्दूक लगाकर 5 लाख रुपये की माँग व न देने पर गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी दे रहे है। जिसके चलते प्रार्थी ने कोतवाली पुलिस से कठिन से कठिन कानूनी कार्यवाही करने की माँग की थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने मामला धारा 387, 504, 506 के तहत पंजीकृत कर लिया था।पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर चल रहे मुकद्मेपूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव पर तमाम थानों मे काफी मुकद्में चल रहे है। इसी के चलते ये भाजपा पार्षद का मामला सामने आया है। जिस पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं उसके पुत्रों एवं उसके साथियों के द्वारा भाजपा पार्षद से रंगदारी का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस से मुठभेड भी शुक्रवार में की गयी। और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी घायल हुए हैं ।

-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।