असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी डा0 अंबेडकर की प्रतिमा

आजमगढ़ : डॉ आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की देर शाम को कप्तानगंज थाना अंतर्गत राजा पट्टी गांव में स्थित आंबेडकर प्रतिमा असामाजिक तत्वों द्वारा एक बार फिर से तोड़ दी गयी। गौरतलब है की इस प्रतिमा को साल भर में ही कई बार तोडा जा चुका है। मार्च 2018 में प्रतिमा टूटने पर ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया था , जिसपर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए एक दलित स्कूल प्रबंधक को जेल भेजा था। उस समय यह बताया गया था की उक्त स्कूल प्रबंधक प्रतिमा के पास स्थित अपने विद्यालय के लिए भूमि हड़पने की मंशा से ऐसा किया था। इसके बाद गर्मियों के मौसम में भी प्रतिमा तोड़ी गयी थी जिस पर पुलिस ने प्रतिमा दुरुस्त करा दी थी। इधर गुरुवार की रात में एक बार फिर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गयी है। राजा पट्टी निवासी भाजपा नेता राहुल मिश्रा ने घटना की सूचना रात में ही प्रशासन को दे दी थी पर सुबह तक कोई पंहुचा नहीं था। श्री मिश्रा ने बताया की एक वर्ष में 05 बार यह प्रतिमा तोड़ी जा चुकी है। यह प्रदेश सरकार को बदनाम करने की साजिश लग रही है की बार बार यही मूर्ती तोड़ी जा रही है। उन्होंने अधिकारीयों से जांच करने की मांग की है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।