आशा कार्यकर्ताओं की 12 सूत्री माँगो को लेकर 6 दिन भी हड़ताल जारी

बिहार/ पातेपूर -पातेपूर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र पर आशा कार्यकर्ताओं ने छठ्ठे दीन गुरुवार को भी अपनी बारह सुत्री माँगो को लेकर हड़ताल जारी रखी.
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आवाहन पर आशा कार्यकर्ताओं ने पातेपूर प्रखंड के पीएससी पर छठ्ठे दीन गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन किया,आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया की केन्द्र एवं राज्य सरकार उनके साथ भेदभाव बरत रही है,प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के खीलाफ़ जम कर नरेवाजी की,आशा कार्यकर्ताओं का आरोप था के सरकार आशा कार्यकर्ताओं से जहाँ बहुत से कार्य ले रही है. वहीं उन्हें मेहनताना भी सही से नहीं दे रही हैं. आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से वेतन निर्धारित करने की माँग की है. साथ ही आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी सेवक घोषित करने की माँग भी की है. इधर आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल के कारण छठ्ठे दीन भी स्वास्थ्य सेवा ठप रहा. आशा कार्यकर्ताओं को हड़ताल के कारण बच्चों को पड़ने वाले टीकाकरण तो प्रभावित हो ही रही हैं. इसके वावजूद स्वास्थ्य सेवा पर भी बुरा प्रभाव पर रहा है. आशा कार्यकर्ताओं ने बताया की जब तक हमारी माँगो को पुरी नही की गईं तब तक हड़ताल जारी रहेगी,हड़ताल के मौके पर संघ के प्रखंड अध्यक्ष निलू कुमारी,
लक्ष्मी देवी,सविता कुमारी,नीर्मला कुमारी,सरिता कुमारी,सीमा कुमारी,मीना कुमारी,सुनीता कुमारी,सुनीता कुमारी,रंजना कुमारी,अंजु कुमारी सहित अन्य आशा कार्यकर्ता हड़ताल में शामिल थी.।

– शराफत खान, महुआ अनुमंडल, वैशाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।