बिहार से तगादा कर लौट रहे व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली

चन्दौली- मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र रविनगर से जहा महेंद्र सिंह के बेटे अमरीक सिंह की गंगा कटरा में कपड़े की थोक दुकान है। वह बाइक से बिहार के भभुआ जिले में तगादा करने गए थे। दोपहर में एक बजे वह भभुआ से मुग़लसराय अपने घर के लिये लौट रहे थे की भभुआ से आगे बढ़ने पर बाइक सवार बदमाशों ने अमरीक को घेर कर तमंचे से फायरिंग कर दी गोली अमरीक के जबड़े में जा लगी। बदमाश उनके पास से रुपये लूटते, तब तक भीड़ जुट गई। इस पर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल को भभुआ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अमरीक के पास मिले कागजात के आधार पर पुलिस शिनाख्त की तो पता चला कि वो रविनगर मुग़लसराय का रहने वाला है पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।