भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सदस्यता कैम्प लगा कर 120 महिलाओं को बनाया पार्टी का सदस्य

आजमगढ़- मेहनगर विधानसभा के सुलतानीपुर रासेपुर गाँव मे भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सदस्यता कैम्प लगा कर लगभग 120 महिलाओं को पार्टी का सदस्य बनाया जिसकी अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह ने किया। मेहनगर विधानसभा से चुनाव लड़ी श्रीमती मंजू सरोज ने महिलाओं को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। डॉ पूनम सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की तरक्की में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है और उन्हें अभी हाल ही में तीन तलाक पर पास हुए बिल के बारे में बताया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ श्री अरुण सिंह जी,पूनम शर्मा,शशि दुबे,सरोज सिंह व अन्य महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रही।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।