लगातार सातवे दिन जारी रखी आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल

सिवान/ जीरादेई:- चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के द्वारा आशा संघर्ष समिति के आहवान अपनी 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल लगातार सातवें दिन भी जारी रखी हैं।हड़ताल क्रम में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का घेरावा किया।इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल पर रहने रहने के कारण अस्पताल में टीकाकरण और ओपीडी सहित अन्य कार्य प्रभावित रहे। अस्पताल के गेट पर आशा कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की जिसकी अध्यक्षता नैनतारा देवी ने की।सभा को संबोधित करते हुए मंजु देवी ने सरकार के सक्षम अपने मुख्य मांगे रखी।आशा कार्यकर्ताओं ने सरकारी सेवा घोषित करने एवं न्यूनतम वेतन ₹18000 हजार रुपए करने समान काम का समान वेतन देने और 6 माह का कंडेनस कोर्स का प्रतिक्षण देकर एएनएम के पद पर नियुक्त करने की मांग की।इस सभा मे लालसा देवी,बुची देवी,सुनिता देवी,किरण देवी,सीमा देवी,मुन्नी देवी,रीता देवी,बेबी देवी,पुष्पांजली देवी,पुनम देवी,सुनिता देवी,निर्मला देवी,लक्ष्मीना देवी, विता देवी,आरती देवी,नागवन्ती देवी, आशा कार्यकर्ता शामिल थी।।

रिपोर्ट: आदित्य सिंह, ब्यूरोचीफ – सिवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।