शोहदो से तंग आकर एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने शोहदे की कर दी पकडकर जमकर धुनाई

शाहजहांपुर -कालेज के बाहर छात्राओ से छेड़छाड़ करने वाले शोहदो मे उस समय हडकम्प मच गया जब शोहदो से तंग आकर एक दर्जन से अधिक छात्राओं ने एक शोहदे को पकडकर जमकर धुनाई कर दी। बीच सडक पर शोहदे की हुई पिटाई से साथी शोहदो मे खौफ फैल गया। मौका पाते ही साथी शोहदे फरार हो गये। अब इस पिटाई काट की वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर पूरे शहर मे छात्राओ के साहस की चर्चा हो रही है।

मामला थाना पुवाया के साबित्री देवी महाविद्यालय का है जहा कालेज गेट के बाहर कई शोहदे छात्राओं से अश्लील कमेंट ही नही करते बल्कि उनसे छेड़छाड़ भी करते थे। आए दिन ऐसी छेडछाड से परेशान छात्राओं ने इन शोहदों को मजा चखाने का फैसला कर लिया। समय रोज की तरह जब छात्राओ से शोहदो ने जैसे ही अश्लील हरकतें शुरू की उसी समय छात्राओं ने एक शोहदे को पकड़ लिया। छात्राओं ने अपना गुस्सा निकालते हुए बीच सडक पर जमकर पिटाई कर दी। मौका पाते ही साथी शोहदे फरार हो गये। अब इस पिटाई काट की वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर पूरे शहर मे छात्राओ के साहस की चर्चा हो रही है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।