सपा बसपा के गठबंधन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

चन्दौली- बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आधिकारिक गठबंधन घोषणा के बाद से ही बसपा और सपा के कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाईया खिलाये और साथ-साथ पार्टी को जिताने का का प्रण लेते नजर आए।
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन की घोषणा के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चन्दौली में सैकड़ो की संख्या में सपा बसपा कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया।सपा और बसपा कार्यकर्ता हाथों में अपनी अपनी पार्टियों का झंडा हाथ मे लिए इकठ्ठे हुए और बुआ भतीजा जिंदाबाद के नारे लगाए।सपा बसपा कार्यकर्ता अपने हाथों में अखिलेश यादव और मायावती के पोस्टर लिए थे।सपा बसपा कार्यकर्ताओ ने इस गठबंधन के सफल होने का विश्वास जताया साथ ही जमकर आतिशबाजी भी की।

रिपोर्ट…..रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।