सेवाभारती के संस्कार केन्द्र पर भैयाओ ने बहनो को दिया रक्षा का वचन

राजस्थान/ सादडी – सेवा भारती के तहसील मंत्री नारायण राईका के अनुसार नगर के राणकपुर रोड स्थित रेबारियो की ढाणी मे सेवाभारती द्वारा संचालित बाल संस्कार केन्द्र पर भाई बहन के पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षा बंधन मनाया गया, बहनो ने भैयाओ को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, एवम भैयाओ ने बहनो को रक्षा का वचन दिया। रक्षा बंधन का त्यौहार श्रावण महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है इसलिए इसे श्रावणी पूर्णिमा भी कहते हैं।
तहसील मंत्री नारायण राईका ने बताया कि भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में जन जागरण के लिये भी इस पर्व का सहारा लिया गया। श्री रवीन्द्रनाथ ठाकुर ने बंग-भंग का विरोध करते समय रक्षाबन्धन त्यौहार को बंगाल निवासियों के पारस्परिक भाईचारे तथा एकता का प्रतीक बनाकर इस त्यौहार का राजनीतिक उपयोग आरम्भ किया। 1905 में उनकी प्रसिद्ध कविता “मातृभूमि वन्दना” का प्रकाशन हुआ। प्रकल्प प्रमुख प्रिया चौहान ने भी राखी का ऐतिहासिक महत्व बताया।
इस अवसर पर तहसील मंत्री नारायण राईका, प्रकल्प प्रमुख प्रिया चौहान एवं भैया बहिन उपस्थित थे।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।