इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन ने आप से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का किया पुतला दहन

वाराणसी- आज 1 बजे पिंडरा विधायक मोड़ पर इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन द्वारा आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का पुतला दहन किया।

जानकारी के अनुसार इस्लामिक सद्भावना फाउंडेशन के कार्यकताओं ने विगत दिनों संजय सिंह द्वारा दिये विवादित बयानों से नाराज होकर संजय सिंह का पुतला फूंका।
पुतला दहन के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि संजय सिंह ने राजनैतिक मर्यादाओं की सारी सीमा लांघकर बुलंदशहर में गाय की हत्या किये जाने का जो आरोप भाजपा पर लगाया गया वह अत्यंत निंदनीय है और जिस भाषा मे उनके आरोप लगाए गए व धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने वाले व राष्ट्र की एकता व अखंडता के खिलाफ हैं।
महेंद्र प्रसाद ने कहा कि हम लोग संजय सिंह के बयान से अत्यंत मर्माहत हैं और सरकार से यह मांग करते हैं कि संजय सिंह के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाए। इस्लामक सद्भावना फाउंडेशन की महिला शाखा की जिला अध्य्क्ष नसीम बनो ने कहा कि भारत के सभी हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग गाय का सम्मान करते हैं ऐसा कह कर संजय सिंह ने अपनी मानसिकता, संस्कार व अपनी पार्टी के एजेंडे का परिचय दिया है।हम लोग इसकी कड़े शब्दों में में निंदा करते हैं।
पुतला दहन में मुख्य रूप से शशांक शेखर त्रिपाठी अधिवक्ता, महेंद्र प्रसाद,नसीम बनो,गुलाब विश्कर्मा जय सोनकर,राम हरक विश्कर्मा, चंदन विश्कर्मा, समीर खान शाह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।
– शशांक शेखर त्रिपाठी,अधिवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।