उत्तराखंड:कांडाखाल काैडिया वन में निशुल्क नेत्र शिविर का हुआ आयोजन

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड जनपद पाैडी गढ़वाल में मनोरमा डबराल जन कल्याण समिति व काैडिया वन सतपुली पाैडी युवा संगठन के सौजन्य से हंस फाउंडेशन सतपुली के द्वारा कांडाखाल कौडिया के सरकारी अस्पताल में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
इसमे स्थानीय लोगों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया।नेत्र शिविर में 130 ब्यक्तियों का नेत्र परीक्षण किया गया।जिसमें से 22 लोंगो को शल्य चिकित्सा के लिये हंस चिकित्सालय सतपुली रेफर किया गया। इसमे लीला देवी,बसंती देवी,उम्मेद सिंह ,कीड़ी देवी,भूमा देवी,सावित्री देवी,सनकी देवी,जूमा देवी,भुन्द्री देवी,विनोद सिंह,सरोजनी देवी,राजवती, गोदाम्बरी, प्रेम सिंह,चंद्र सिंह,गजेंद्र सिंह,जूपा देवी,दर्शनी देवी,सीता देवी,कलावती देवी को ऑपरेशन के लिये रेफर किया।
इस नेत्र शिविर के लिये मनोरमा डबराल जन कल्याण समिती के कार्य कर्ता सुरेश भट्ट,साहिल उनियाल, महाराज सिंह,इंद्रजीत सिंह,बचन सिंह,देवेंद्र सिंह, यशवंत सिंह, राकेश सिंह,जसवंत सिंह,नरेंद्र सिंह तथा हरि सिंह का योगदान रहा।
सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों में हर्ष मोहन बलूनी एवं दीपक द्विवेदी का भी विशेष सहयोग रहा। साेचनीय बात है कि आज तक शहरी क्षेत्रों में एेसे शिविर आयोजित हाेते थे पहली बार ग्रामीण क्षेत्र में यह आयाेजन हुआ जिसमें ग्राम सभा प्रधान कांडामला महाराज सिंह ने सबसे बडा याेगदान किया।इस दौरान महाराज सिंह के द्वारा सभी लाेगाे के लिए खाना व चाय का भी प्रबंध था।

-पौड़ी से इन्द्रजीत सिंह असवाल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।