उत्तराखंड:कूड़ाघर हटाने को लेकर क्षेत्रवासियों के साथ आप ने किया विरोध-प्रदर्शन

देहरादून- उत्तराखंड जनपद देहरादून “आप” नेताओं ने कहा कि शीशमबाड़ा स्थित कूड़ाघर का निर्माण अवैध रूप से नियम कानूनों को ताक पर रखकर किया गया है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित मानकों का जरा भी पालन नहीं किया गया है।
स्थानीय क्षेत्रवासियों द्वारा शीशमबाड़ा कूड़ाघर के निर्माण के समय से ही इसका विरोध किया जाता रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित इस कूड़ाघर के आसपास बड़ी संख्या में शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय व रिहायशी क्षेत्र स्थापित हैं, जिसके कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध व यत्र-तत्र बिखरे कूड़े-कचरे के कारण स्थानीय क्षेत्रवासियों का जीना दूभर है व बीमारियों के संक्रमण का खतरा तेजी से बढ़़ रहा है।

शीशमबाड़ा कूड़ाघर की निर्माता “रैमके कम्पनी” उत्तराखंड में अपने निर्माण कार्यों को लेकर विवादित और ब्लैक लिस्टेड रही है, फिर भी तत्कालीन सरकार ने कम्पनी द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किये जाने के बाद भी क्षेत्रवासियों के विरोध के बावजूद शीशमबाड़ा कूड़ाघर प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी गयी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों में रोष व्यापत है।
शीशमबाड़ा कूड़ाघर विरोध-प्रदर्शन में पछवादून जन कल्याण संगठन, पछवादून जन संघर्ष नागरिक समूह व सेलाकुई व्यापार संगठन का भी पूरा सहयोग व समर्थन रहा।

इस अवसर पर प्रदेश संचालन समिति अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, प्रदेश संचालन समिति सदस्य राव नसीम अहमद, मध्य दून जिलाथ्यक्ष विशाल चौथरी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा पुष्पा रावत, उपाध्यक्ष विपिन खन्ना, पछवादून जिलाथ्यक्ष महंत दिगम्बर राज गिरी, पछवादून जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल, विकासनगर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दुबे, पारस थापा, सुंदर थापा, विजय बर्थवाल, जगदीश पाल, प्रेम सिंह नेगी, राशिद, शहजाद, सुनीता, जीतेन्द्र कुमार, विंसी पांचाल, मंजू शर्मा, कमल राना, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

इंद्रजीत सिंह असवाल
पाैडी गढ़वाल उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।