उत्तराखंड! स्थाई राजधानी गैरसैण के समर्थन में आज से श्रीनगर में आमरण अनशन

उत्तराखंड/पौड़ी गढ़वाल- उत्तराखंड श्रीनगर गढ़वाल में स्थाई राजधानी गैरसैण के समर्थन में आज से श्रीनगर में आमरण अनशन। गढ़वाल मे संजय घिल्डियाल ने भी आमरण अनशन शुरू कर दिया है,इस अवसर पर कई सामाजिक संगठनो,व्यापारियों मातृ शक्ति युवाओ ने अपना समर्थन भी दिया। इस दौरान अभी तो ली अँगड़ाई है,आगे और लड़ाई है।।
हर जोर जुल्म की टक्कर से,लडना तो अभी बाकी है।। पर्वतीय राज्य की स्थाई राजधान पहाड़ मे ही हो जैसे नारे प्रगति शील जन मंच, हिलान्स सामाजिक संस्था, व्यापारियों , रुद्रप्रयाग संघर्ष समिति के लोगों ने आमरण अनशन स्थल पर गैरसैण स्थाई राजधानी के नारे लगाये।

बता दें कि स्थाई राजधानी मुद्दे पर उत्तराखंड के सभी जिलों में लगातार धरना प्रदर्शन चल रहे हैं। वही देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र मुख्यालय में भी आज यूकेडी व स्थाई राजधानी संघर्ष समिति के युवा मिलकर प्रदर्शन करेगें ।देहरादून में सभी जगहाें से राजधानी मुद्दे को अपार जन समर्थन मिल रहा है।

-इन्द्रजीत सिंह असवाल,पौड़ी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।