एसडीएम ने गांव पहुंचकर की शिकायत की जांच

नागल/ सहारनपुर- उपजिलाधिकारी देवबंद रितु पुनिया ने ग्राम पंचायत अंबोली के पंचायत भवन की शिकायत पर ,गांव में पहुंचकर जांच की। हल्का लेखपाल एवं कानूनगो से पैमाइश कराकर, सरकारी भूमि पर बिना किसी इजाजत नहीं होने पर र्निमाण ना कराने के आदेश जारी किए।गांव अम्बौली निवासी सँजय कुमार रिटायर्ड फौजी ने गांव के प्रधान पर गाँव पँचायत की धनराशि को बिना सरकारी अनुमति एवं प्रस्ताव के पँचायत घर के गेट र्निमाण पर खर्च करने का आरोप लगाते हुए र्निमाण रूकवाने की मांग की थी।जिसकी जांच करने उप जिलाधिकारी गांव पहुंची थीं। उपजिलाधिकारी रितु पुनिया ने गांव में पँचायत घर में दोनों पक्षों के पक्ष को सुनकर हल्का लेखपाल एवं कानूनगों से पचायँत घर की भूमि की नापजोख करवाकर भूमि का मालिकाना हक सरकारी पाया और गांव प्रधान से र्निमाण की परमिशन एवं प्रस्ताव दिखाऐ जाने के लिए कहा तो प्रधान एवं ग्राम सचिव बँगले झाँकते नजर आए और कोई प्रमाण नहीं प्रस्तुत कर सके जिस पर उप जिलाधिकारी ने अभी कार्य को बन्द करने का आदेश सुनाऐ। गांव में शिकायकर्ता एवं प्रधान पक्ष के लोगों ने भाग लिया।
– सुनील चौधरी सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।