कल होली पर्व पर अपनी ड्यूटी निभाई तो आज बनारस पुलिस ने जमकर खेली होली

वाराणसी- कल पूरे देश में होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। काशी की होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रही। पूरे काशी में होली का त्योहार पूरे सद्भाव के साथ मनाया गया। इस सद्भावपूर्ण महौल के लिए जहाँ जनमानस में बढ़ती जागरूकता तो प्रशासन की मुस्तैदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अपने इस कर्तव्य को बखुबी निभाते हुए हुए पुलिस और प्रशासन ने काशीवासियों को रंगों के त्योहार होली को निर्बाध और निश्चिंत हो मनाने का मौका दिया।
जहां शुक्रवार को काशी के आम जनमानस ने रंगो के त्यौहार का आनंद उठाया वही जनता के सुरक्षा में लगे पुलिस और प्रशासन ने आज खाली हो होली का आनंद लिया। शनिवार को वाराणसी के पुलिस लाइन में जनरक्षकों ने जमकर होली खेली। उसके बाद सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर के भारद्वाज, जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा के आवास पर पहुँच कर उन्हें भी रंग और गुलाल से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर जिले के सभी थानों के थानाध्यक्ष और दरोगा होलिकोत्सव मनाने पहुचे, क्या पुलिस वाले और क्या अधिकारी सब एक रंग में नजर आए। वाराणसी के जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी जमकर होली की खेली और होली डांस किया।आज पदों का भेदभाव भूलकर सभी एक साथ टोली बनाकर डीआईजी व अन्य अधिकारियों के आवास पहुँच कर रंग लगाया।

रिपोर्ट-:महेश कुमार राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।