कांग्रेस की सरकार बनी तो हर गरीब को मिलेगी न्यूनतम आय की गारंटी…

*अच्छे दिन के सपने दिखाकर छलनें वाले को जनता देगी जवाब : राहुल गांधी

देहरादून – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देहरादून के परेड मैदान से चुनावी हुंकार भरतें हुए कहां कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं।
जनता को अच्छे दिन के सपने दिखाकर छलने वाले नरेंद्र मोदी को देश की जनता जवाब देने को तैयार है। उन्होंने रैली में मौजूद जनसमूह से आह्वान किया कि वह कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाएं कांग्रेस सरकार में हर गरीब को न्यूनतम इनकम की गारंटी दी जाएगी उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि एनडीए का पांच साल का कार्यकाल बहुत ही निराशाजनक रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता और युवाओं की सरकार चलाएगी। उन्होंने चिंता जताई कि पिछले 65 सालों में देश में बेरोजगारी की दर बहुत बढ़ी है। गौरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद परिवर्तन रैली के रूप में राहुल की यह पहली बड़ी जनसभा थी। इससे पहले, रैली के प्रचार के लिए यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को शहर में रैली भी निकाली थी। रैली में रैली के बाद राहुल गांधी शहीद चित्रेश बिष्ट के घर भी पंहुचे थें।

पुलवामा हमले के बाद शूटिंग में बिजी थे मोदी:-

राहुल ने कहा कि उत्तराखंड का देश की सुरक्षा में जो योगदान है, उसका दिल से धन्यवाद करता हूं। देश रक्षा के लिए यहां के जवान हमेशा आगे रहे हैं। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर भी केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकी हमले के बाद हम भाजपा सरकार के साथ खड़े थे, लेकिन मोदी कॉर्बेट में शूटिंग में बिजी रहे। इतना ही नहीं इस दौरान राहुल ने मंच से चौकीदार चोर है के नारे भी लगाए।

मोदी ने नहीं कांग्रेस ने निभाए देश की जनता से किए वायदे:-

राहुल ने एकबार फिर से किसानों को लेकर मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी कहते हैं किसानों का कर्जा माफ करेंगे, लेकिन उस वादे का क्या हुआ। हमने भी मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में वही बात की और दस दिन के भीतर कर्ज माफ भी कर दिया। मोदी के पंद्रह लाख का वादा भी हवार्इ साबित हुआ। उनका कहना है कि देश के सामने दो समस्या, रोजगार, किसानों की समस्या है। पांच साल में मोदी ने इन दोनों के बारे में कुछ नहीं सोचा। तूफान आता है किसान का पैसा अंबानी के खाते में जाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है राफेल:-

राहुल ने इस दौरान राफेल को लेकर अंबानी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि कोर्इ है यहां जिसने अनिल अंबानी का नाम नहीं सुना। उन्होंने आगे कहा कि क्या अंबानी ने आजतक कोर्इ हवाई जहाज बनाया है। उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रेक्ट मिलने से ठीक पहले अनिल अंबानी नई कंपनी खोलते हैं, उसी कंपनी को दुनिया का सबसे बड़ा राफेल का कॉन्ट्रेक्ट मिल जाता है।
अनिल अंबानी को मोदी ने 30 हजार करोड़ रुपये सीधे दे दिए। इसलिए राफेल सौदेबाजी दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। मोदी ने देश की जनता को गुमराह किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जब सीबीआइ चीफ ने कहा कि वे इस घोटाले की जांच करेंगे, तो उन्हें डेढ़ बजे रात को निकाल दिया जाता है।

राहुल ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भी यह स्वीकार किया कि मोदी ने सीधी बात फ्रांस की कंपनी से की। राहुल गांधी ने कहा कि आखिर मनीष खंडूड़ी आज कांग्रेस में क्यों हैं। भुवन चंद्र खंडूड़ी देश की डिफेंस सर्विसेज कमेटी के सदस्य थे। आखिर मोदी ने उन्हें कमेटी से क्यों हटा दिया। खंडूड़ी को सच बोलने की सजा मिली है।
इससे पहले मंच पर पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी ने भाजपा नेता एंव पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में शामिल किया।

– सुनील चौधरी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।