कांस्टेबल ने जान जोखिम में डालकर गहरे कुएं से शव को निकाला बाहर: प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

राजस्थान/बाड़मेर- अपनी जान जोखिम में डालकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए 70 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकालने पर पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार के कार्य को काबिले तारीफ बताते हुए उसके अदम्य साहस की प्रशंसा की। जिला कलक्टर गुप्ता ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार से पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उसने बताया कि कुएं की गहराई काफी अधिक होने के साथ चमगादडो के साथ उसके भीतर सांप होने का खतरा था। उसने सारे खतरो को भांपते हुए शव को बाहर निकालने के कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार का नाम रिवार्ड के लिए पुलिस महानिदेशक को भिजवाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि सवाउ मूलराज निवासी देवाराम जाखड़ की 3 अप्रैल 2019 को हत्या कर कुएं में डाल देने के मामले में मृतक का शव लगभग 70 फीट गहरे कुएं से निकालने के लिए बायतू उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक बाड़मेर एवं तहसीलदार गिड़ा की उपस्थिति में कोई सहमत नहीं हुआ। ऐसी विकट परिस्थितियो में पुलिस स्टेशन गिड़ा की पुलिस चौकी केसूला के कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 11 दिन पुराने शव को कुएं से बाहर निकालने का कार्य कर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस पर जिला प्रशासन ने उसके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।
पत्रकार दिनेश लूणिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।