गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया झांसी

झांसी – झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र में ग्राम दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। जिसमें गोली लगने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। फायरिंग का कारण ग्राम प्रधानी को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तैंदोल निवासी संतोष यादव पूर्व ग्राम प्रधान और विनोद यादव वर्तमान ग्राम प्रधान है। ग्राम प्रधानी को लेकर दोनों के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। जिसको लेकर आज उनके बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग होने लगी। दोनों पक्षों के बीच चली गोलियों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। यह देख ग्रामीणों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि गोली लगने से एक पक्ष के संतोष यादव, वीरेन्द्र यादव, भगवान सिंह यादव, रविन्द्र यादव, आकाश यादव, दीपचन्द्र यादव व दूसरे पक्ष से विनोद यादव, द्वरिका यादव, गोपी यादव, नीलू यादव, रामकिशोर यादव, रहीश यादव संतोष यादव राम सिंह यादव और रविन्द्र यादव घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

– झांसी से उदय नारायण कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।