घरेलू विवाद को लेकर युवक ने अपने पिता को तमंचे से गोली मारकर किया घायल

शाहजहांपुर – यूपी के शाहजहांपुर में घरेलू विवाद को लेकर एक युवक ने अपने पिता को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को गंभीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी सीरियस हालात को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही आरोपी युवक फरार है। घटना निगोही थाना क्षेत्र के बिरासिन गांव की है जहां कप्तान सिंह आज सुबह अपने खेत पर गेहूं काट रहा था। उसी वक्त उसका पुत्र लखीमचंद्र वहां पहुंच गया। वह अपने पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर लखीमचंद्र ने अपनी गोट से तमंचा निकालकर पिता को गोली मार दी। गोली कप्तान सिंह के सीने के पास लगी जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इस बीच आरोपी पुत्र लखीमचंद्र मौके से फरार हो गया। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और तत्कालीन कप्तान सिंह को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने कप्तान सिंह को उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया। बेटे द्वारा पिता को गोली मारे जाने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।