चुनावी रंजिश के चलते कुछ मनबढ़ों ने ग्राम प्रधान को मार दी गोली

आजमगढ़ – तहबरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात चुनावी रंजिश के चलते कुछ मनबढ़ों ने रामपुर सुदी चक के ग्राम प्रधान मकबूल को गोली मार दी। गोली लगने के बाद ग्राम प्रधान बुरी तरह घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डाॅक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद ग्राम प्रधान के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि विवाद काफी समय से चल रहा है. पहले भी कई बार हमला किया गया था, जिसमें मकबूल बच गए थे। अगर पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो ऐसा घटना नहीं होती। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही,जो भी घटना में शामिल है उनको बक्शा नहीं जायेगा। एसपी ने दावा किया आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।