छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ देने के लिए गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

चंदौली – मंगलवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ देने के लिए गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी उपवास रखकर डूबते हुए सुर्य को अर्घ दिया गया। जिसमें हजारों की संख्या में छठव्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ दिया। घाट पर श्रद्धालुओं का मेला लगा रहा। कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर मान्यता है कि इस व्रत को रखने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महिलाओं के साथ पुरूष भी इस व्रत को रखते हैं। छठ पर्व के उत्सव में सारे लोग नये नये कपड़े पहनते हैं। हिन्दु धर्म में यह पर्व महान होता है। इस माह छठ पूजन में छठव्रती 36 घंटों का कड़ी उपवास रखकर अर्घ सूर्य भगवान को दिया गया। छठ पूजा सभी घाटों पर पंडाल लाइट व फूलों से सजाया गया है। शान्ति व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घाटों पर पुलिस बल की तैनाती की गई….

इस पर्व की महान विशेषता है कि इसमें अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया जाता है अर्थात डूबते सूर्य को इस विश्वास के साथ प्रणाम किया जाता है कि ठीक इसी के पश्चात पुन: सूर्योदय होगा ! दुख कैसा भी हो , धैर्य बनाये रखें। सुख के दिन निश्चित आऐंगे।

रिपोर्ट-: अखिलेश कुमार राय पड़ाव चंदौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।