छत्तीसगढ़! मुठभेड़ में 6 महिलाओं समेत 12 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ /उसूर – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में मुठभेड़ के दौरान 12 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं तेलंगाना पुलिस के एक जवान की शहादत हो गई है। अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
जानकारी के अनुसार राज्य के दक्षिण बस्तर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी के अनुसार जिले के उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पामेड़ और उसूर के मध्य पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 12 नक्सलियों को मार गिराया। उन्होने बताया कि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना पुलिस को सीमावर्ती बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में बड़े नक्सली जमावड़े की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद क्षेत्र में तेलंगाना के ग्रेहाउंड बल तथा बीजापुर जिले के डीआरजी, एसटीएफ और जिला बल के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब ग्रेहाउंड का दस्ता पुजारी कांकेर गांव के जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। इस घटना में ग्रेहाउंड का एक जवान भी घायल हो गया है। उन्होने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद पुलिस दल ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया है। अभी तक 12 नक्सलियों का शव बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। मरने वालों में एक हरिबाबू उर्फ जगन शामिल है, जो तेलंगाना जोन का सचिव था। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा, ‘यह छत्तीसगढ और तेलंगाना पुलिस का संयुक्त अभियान था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 6.30 बजे हुई मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए हैं.’
नक्सलियों के पास से भारी संख्या में असलाह भी बरामद हुआ है। इसमें 2 एक-47, 4 इनसास और एक एसएलआर बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।