दहेज मुक्त शादी करने पर जिलापार्षद ने नवदंपति को किया सम्मानित

बिहार/समस्तीपुर:- जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र के खानपुर उत्तरी पंचायत के रंजीतपुर गांव में वीति रात दहेज मुक्त विवाह विधिवत सम्पन्न हुआ। यह प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।प्रखंड क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिको एवं जनप्रतिनिधियों ने भी उक्त कार्यक्रम में भाग लिया।बता दें कि रंजीतपुर निवासी रामशंकर झा की सुपुत्री गुंजन कुमारी का विवाह जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के हाँसा निवासी देवकांत झा के सुपुत्र नवीन कुमार झा से हुआ।
विवाहोपरांत स्थानीय जिलापार्षद स्वर्णिमा सिंह ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए, उनके सुखमय वैवाहिक जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही विवाह स्थल पर उपस्थित बारातियों व सरातिओं के समक्ष नवदंपति को सम्मान पत्र भी दिया गया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूहों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार भी इस ओर कई तरह के नियम बनाये है। माननीय मुख्यमंत्री जी का अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में से यह प्रमुख हैं।श्रीमती सिंह ने कहा कि दहेजमुक्त समाज के निर्माण में यह कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा।जिलापार्षद ने कहा कि लोंगो को इस प्रकार के आयोजन के प्रति जागरूक होना चाहिए।समाज के सभी लोग चाह लेंगे तो एक दिन दहेजमुक्त समाज का निर्माण हो सकेगा।उन्होंने आयोजक मंडल के सदस्यों को साधुवाद दिया।
दहेजमुक्त मिथिला द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंडित कृष्ण कांत मिश्र द्वारा हिन्दू रीती रिवाज से बैदिक मंत्रोउच्चरण के साथ वैवाहिक कार्यक्रम को सम्पन्न कराया।कार्यक्रम में शिक्षक रमाकांत मिश्रा, डॉ लाल बाबू,शोभाकांत मिश्रा,रामसगुन झा,सुरेंद्र मिश्रा,गौरी शंकर मिश्रा,हरिशंकर झा,ब्रजकिशोर झा,बौआ जी झा आदि उपस्थित थे।

-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।