दिव्यांगों ने एकजुट होकर मनाया काला दिवस

झांसी। दिव्यांगों के हित में बनाये गये कानून का लागू न होने के कारण आज भी उनका उत्पीड़न किया जा रह हैं। परेशान दिव्यांगों ने आज झांसी के इलाईट चौराहे पर काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। जिसमें उन्होंने सरकार से दिव्यांग के लिए बनाये गये कानून को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

दिव्यांग को दिये गये अधिकारों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने कानून-2016 बनाया था। जिसके लागू होने के बाद दिव्यांग काफी सुरक्षित महसूस होते। भारत सरकार ने कानून तो बना दिया लेकिन अभी तक उसे सख्ती से लागू नहीं किया। जिस कारण आज भी दिव्यांगों को परेशान किया जा रहा है। परेशान दिव्यांग ने आज अंतर्राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर एकजुट होकर बुन्देलखंड विकलांग समिति के तत्वाधान में झांसी के इलाईट चौराहे पर एकजुट हुए। जहां उन्होंने काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया। उन्होंने भारत सरकार से कानून-2016 को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

रिपोर्ट–उदय नारायण कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।