दो भाइयों पर दबंगों ने किया हमला: एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

शाहजहांपुर – उत्तर प्रदेश में लगातार हत्याओं का सिलसिला बढ़ता जा रहा है|जहां लोगों में भय मुक्त समाज से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है|
ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर का है|जहां शहर में चल रहे फैक्ट्री स्टेट रामलीला मेला देख कर लौट रहे दो गुटों में कहासुनी होने के बाद बातचीत इस हद तक बढ़ गई की दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है|

आपको बता दें अरुण और अर्जुन दोनों सगे भाई हैं|यह दोनों मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में करीब 6/7 लोगों ने अचानक हमला बोल दिया जिसमें उक्त लोगों ने अरुण की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी वहीं उसका भाई अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गया है|उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है| कार्रवाई की जा रही है|तो वहीं घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है|

अंकित कुमार शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।