धूमधाम से मनाई बापू और शास्त्री जी की जयंती

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी – महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर नगर पंचायत सभागार में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली गांधी संकल्प पद यात्रा। गांधी संकल्प पद यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री संतोष गंगवार ने नगर पंचायत सभागार फतेहगंज पश्चिमी से किया जिसका समापन दो 31 अक्टूबर को होगा।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पार्टी ने जो दिशा निर्देश दिया है। उसी पर सभी को काम करना है और 1 माह तक क्षेत्र के हर गांव में घर घर जाकर लोगों से मिलना है योजनाओं के बारे में जानकारी देना है ।और लोगों की समस्याओं का निस्तारण भी करना है।बहुत पहले जब पार्टी के अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी थे तब भी हमने जम्मू कश्मीर तक पद यात्रा की थी। और अब गांधीजी के सपने को जो साकार करने के लिए मोदी जी ने कमान संभाली है।तो उसे हम पूरी तत्परता से कार्य करना है। उसके बाद भाजपाइयों ने गांधी जयंती पर ‘महात्मा गांधी संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत पैदल चलते हुवे सिंगल यूज़ प्लास्टिक को एकत्र कर स्वच्छता अभियान चलाया।और दुकानों पर जाकर दूकान दारों से निवेदन किया गया कि सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग बंद करें कूड़ा डस्टबीन में डालें सभी लोग अपनी अपनी दूकानों के बाहर डस्टबीन रखें। पद यात्रा में सयोंजक वीरपाल गंगवार,धर्मविजय गंगवार, सोमपाल शर्मा, चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य, मण्डल अध्यक्ष अजय सक्सेना,सहकारी बैंक उपाध्यक्ष चक्रवीर सिंह चौहान,अधिशासी अधिकारी आलोक वर्मा,जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार,राजीव गुप्ता ,सभासद सुधीर पोरवाल, संजीव सिंह,संजय चौहान, रमन जायसवाल,सौरभ पाठक धीरेन्द्र सिंह,अनूप सिंह,रविन्द्र सिंह, कैलाश शर्मा,आशीष अग्रवाल दीपक गोयल, शिवम शर्मा, बाजिद अंसारी,सहित कस्बे के समस्त भाजपाई यात्रा में रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।