ननौता थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बने इंस्पेक्टर!बिहारीगढ़ के व्यापारियों ने दी बधाई

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)- नानौता थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के प्रमोशन की खबर सुनते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) इकाई बिहारीगढ़ के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई, प्रमोशन की सूचना मिलते ही व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर, महामंत्री राजकुमार बत्रा, युवा इकाई अध्यक्ष नमन खुराना, डिंपल धीमान, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रवेश कांबोज, लवली आहूजा, प्रीतम सैनी, विवेक कांबोज, सुनील गुप्ता एडवोकेट, डॉ देशपाल सिंह, प्रमुख महीपाल सिंह राठौर, कपिल काम्बोज आदि व्यापारियों ने राजेन्द्र सिंह को इंस्पैक्टर बनने की बधाई दी है।
व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार बत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ सबका विकास इमानदारी से किया जा रहा है इसी का उदाहरण है कि राजेंद्र सिंह जैसे कर्मठ और स्वच्छ छवि के पुलिस अधिकारी को उच्च पद पर पदोन्नत कर पुलिस विभाग का सरकार ने सम्मान बढ़ाने का काम किया है।
जारी लिस्ट में- 1674 नम्बर: राजेन्द्र सिंह
– तसलीम अहमद,हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।