नयागांव के क्रीड़ा मैदान में स्टेडियम के लिए किया गया भूमिपूजन

बिहार- सारण (छपरा) जिले के नयागांव स्थित गोगल सिंह इंटर कॉलेज नयागांव के क्रीड़ा मैदान में सोनपुर विधायक रामानुज राय तथा स्थानीय लोगों के गौरवमयी उपस्थिति में स्टेडियम बनाने के लिए वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना कर शान्तनु कंस्ट्रक्शन कंपनी सोनपुर के संवेदक कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल छपरा,सहायक अभियंता भवन प्रमण्डल छपरा,नयागांव पंचायत के पूर्व मुखिया बैधनाथ राय,बबन प्रसाद, पूर्व जिलापरिषद सदस्य चंदेश्वर प्रसाद यादव, दहाउर राय,पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार, बच्चा प्रसाद सोनी,सरपंच प्रतिनिधि बुद्धदेव यादव,बुलबुल,सुमन पाण्डेय, मोहन साह, उपमुखिया उपेन्द्र साह, जितेन्द्र दास, चंदन कुमार तथा नवयुवक संघ के सभी खिलाड़ी एवं पदाधिकारी के साथ नयागांव के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-नसीम रब्बानी, पटना /बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।