नागरिको को चिन्हित सेवाऐं देने में सहायक हो रहा है लोकसेवा केन्द्र

भिण्ड / मध्यप्रदेश- प्रदेश सरकार के माध्यम से आम लोगों की भलाई की दिशा में उठाए जा रहे कदमो के अन्तर्गत समाधान एक दिवस योजना की चिन्हांकित सेवाऐं नागरिको को देने की दिशा में नवनिर्मित लोकसेवा केन्द्र गोहद का भवन सहायक बन रहा है।
सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य ने जिले की तहसील मुख्यालय गोहद पर 23 लाख 12 हजार रूपए की लागत से नवनिर्मित लोकसेवा केन्द्र भवन का 10 मार्च को फीता काटकर उदघाटन किया। उसी दिन से इस केन्द्र के माध्यम से गोहद क्षेत्र के नागरिको को नवीन भवन में चिन्हांकित सेवाऐं उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्रारंभ की गई। साथ ही राज्यमंत्री श्री आर्य ने राजस्व विभाग के माध्यम से नागरिको को मिलने वाली चिन्हांकित सेवाओं के अन्तर्गत श्रीमती भूरीबाई गोहद को खसरा खतोनी की नकल उपलब्ध कराई। इसीप्रकार रामवीर कुशवाह को जाति प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र विभागीय अधिकारियों से बनवाकर उपलब्ध कराए।
कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी की पहल पर तहसील मुख्यालय गोहद पर नवनिर्मित लोकसेवा केन्द्र भवन में क्षेत्र के नागरिको को राज्य सरकार के चिन्हांकित विभागो की विभिन्न प्रकार की सेवाऐं देने की व्यवस्थाऐं सुनिश्चित की गई है। इस लोकसेवा केन्द्र भवन में अधिकारी/कर्मचारियों को प्राप्त हुई सुविधा से सेवाऐं देने में आसानी हो रही है। साथ ही वे भवन में बैठकर नागरिको को व्यवस्थित तरीके से विभागीय चिन्हांकित सेवाऐं उपलब्ध करा रहे है। सेवाऐं देने के कार्य पर एसडीएम गोहद डीके शर्मा सतत निगरानी रख रहे है।
आम नागरिको की सुविधा की दिशा में जिले में स्थित सभी 10 लोकसेवा केन्द्र 2683 सेवाऐं देने में अपनी भूमिका निभा चुके है। इन लोकसेवा केन्द्रों पर प्रतिदिन कार्यालयीन समय में नागरिको के सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे है। साथ ही उसी दिन चिन्हिंत सेवाऐं सभी केन्द्रों के माध्यम से आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही है। इन सेवाओं में नागरिको को समय और धन की बचत हो रही है। साथ ही विभागो से संबंधित सेवाऐं एक ही स्थान पर प्राप्त होने में समाधान एक दिवस सेवा के परिणाम साकार हो रहे है।
जिले में स्थित लोकसेवा केन्द्र भिण्ड ग्रामीण, भिण्ड शहरी अटेर, मेहगांव, गोरमी, गोहद, मौ, लहार, रौन एवं मिहोना पर तैनात अधिकारियों के माध्यम से क्षेत्र के नागरिको को निरंतर सेवाऐं प्रदान की जा रही है। समाधान एक दिवस के अन्तर्गत सभी लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से सेवाऐं दी जा रही है। साथ ही ऐसे नागरिक जिन पर वाट्सअप की सुविधा है। उनकी साईट पर 175 से अधिक नागरिको को सेवाऐं दी जा रही है। सेवाऐं देने के कार्य की लोकसेवा प्रबंधन विभाग भिण्ड के जिला प्रबंधक भानू प्रजापति एवं जिला कार्यालय सहायक प्रबंधक दीपक लखेरे निरंतर मानीटरिंग कर रहे है।
जिले के गोहद निवासी बृजमोहन सिंह, रामस्वरूप एवं प्रेमगोपाल और श्यामसिंह गुर्जर ने बताया कि म.प्र.सरकार द्वारा नागरिको की सुविधा के लिए समाधान एक दिवस सेवा शुरू की है। इस सेवा के परिणाम साकार हो रहे है। जिसके तहत जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी, खसरा खतौनी की नकल आदि की सुविधाऐं हमें और क्षेत्र के नागरिको को लोकसेवा केन्द्र गोहद के माध्यम से आसानी से प्राप्त हो रही है। जिसके लिए म.प्र.सरकार, जिला प्रशासन और लोकसेवा प्रबंधन विभाग के हम और हमारा परिवार आभारी है।
– मोनू कुशवाह,मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।