निरहुआ को मिले यश भारती पुरुस्कार पर जुबानी जंग शुरू

आज़मगढ़ -लोक सभा का चुनाव दिन प्रति दिन रोचक बनता जा रहा है जुबानी जंग की धार धीरे धीरे तेज होना शुरू हो गयी है। पूर्व मंत्री व सपाईयों द्वारा अध्यक्ष अखिलेश के यश भारती पुरष्कार देने के एहसान पर भाजपा प्रत्याशी व भोजपुरी फ़िल्म स्टार निरहुआ ने कहा कि जबसे अखिलेश राजनीति में है उससे पहले से मैं हीरो हूँ। भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फ़िल्म के नायक दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के मैदान में आते ही सपा नेता पूर्व राज्य मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा ने कहा कि निरहुआ को अखिलेश यादव ने यश भारती सम्मान दिया इसलिए निरहुआ में थोड़ी सी भी गैरत है तो अखिलेश के सामने नही लड़ना चाहिए। अखिलेश के चलते ही निरहुआ का नाम रोशन हुआ। जनता ने इसी को लेकर विरोध किया कि इतनी नीची हरकत किया है।अखिलेश यादव के बारे में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि जो आज़मगढ़ को जो अपना गढ़ समझते है उनको जनता एक वोट देने वाली नहीं और जबसे अखिलेश यादव राजनीति में नहीं आये होंगे तबसे मैं हीरो हूँ। वहीं यह भी कहा कि हम जनता को फूल दे रहे हैं लेकिन वो जनता से पत्थर फिंकवा रहे। जनता खुद तय करेगी कि वह राष्ट्रवादियों के साथ रहेगी या पत्थरबाजों के साथ।

रिपोर्टर:-राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।