परम्परा गत जुलूस निकालकर निभाई परम्परा!आयोजकों ने पुलिस को दिया धन्यवाद

शाही/बरेली- शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका मे वर्षो से चला आ रहा परम्परागत होली तिडहरी जुलूस पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में शान्ति पूर्वक सम्पन्न हो गया।
जानकारी के अनुसार जुलूस दोपहर ढाई बजे रामदरवार मन्दिर से शुरु होकर शाम साढे छः वजे धनेटा शीशगढ रोड पर नागा बाबा की समाधि पर सम्पन्न हुआ। जुलूस मे एक दर्जन से अधिक देवी देवताओं की झांकियों के साथ नृत्य कलाकार भी थे। झांकियों पर छतो से महिलाऐ एवं पुरुष फूलो की वर्षा कर स्वागत कर रहे थे इस मौके पर दर्शकों की दस हजार से भी अधिक भीड थी। सुरक्षा के हिसाब से सी०ओ०मीरगंज सीमा यादव एस०डी०एम० राम अक्षय वर चौहान नायव तहसीलदार सत्यप्रकाश कानून गो खेमकरन लाल लेखपाल विजय सक्सेना फरीदपुर प्रेमनगर सुभाषनगर फतेहगंज पश्चिमी शीशगढ शेरगढ शाही और एक कम्पनी पी०ए०सी०के अलावा सैकडो होमगार्ड भी लगाये गये थे। आयोजको ने पुलिस व प्रशासन के सहयोग को धन्यवाद देकर वधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।