पिछड़ों और दलितों को बाबा साहब ने दिलाया सम्मान व अधिकार: लालाराम

झांसी। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आज गांधी भवन में एक मंडल स्तरीय कार्यकम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य जोन संयोजक बुंदेलखंड लाला राम अहिरवार ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि आज मंडल के प्रत्येक मुख्यालय पर बसपा की संगोष्ठी हुई। बाबा साहेब के अनुयायी एकत्र हुए। बाबा साहेब ने अपने जीवन में संघर्ष कर बहुजन समाज को जो अधिकार दिए हैं, उन्हें आने वाले नौजवनों को बताएंगे। उन्होंने कहाकि समय-समय पर मनुवादियों से संघर्ष कर बाबा साहेब ने पिछड़ों व दलितों को सम्मान व अधिकार दिलाया। पहले रानी के पेट से पैदा हुआ बच्चा ही राजा बनता था। बाबा साहेब ने इसे संविधान के तहत रोका। हमारे पूर्वजों को सडक़ पर चलने और अच्छे कपड़े पहनने की मनाही थी।

मनुवादी सोच के लोग शूद्रों को छूने तक से घृणा करते थे, जबकि कुत्ते बिल्ली छूने पर उन्हें परहेज नहीं था। महात्मा गांधी एंड कंपनी ने हमारे पूर्वजों को वोट देने का अधिकार मिलने का विरोध किया। जब बाबा साहेब ने इसका सामना किया तो गांधी नतमस्तक हुए और हमे मतदान का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि देश में संपूर्ण संविधान लागू हो जाता है तो देश से बेरोजगारी, छूआछूत मिट जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि इस देश से भाजपा को बहुजन समाज 2019 के चुनाव में उखाड़ फेंकेगा। झूठे वादे देकर भाजपा देश को लूट रही है। इस देश के चंद लुटेरे उद्योगपतियों की चौकीदार है भाजपा। जिन्हें वह देश से भगाने में सहयोग कर रही है।

इस अवसर पर मुख्य जोन संयोजक जितेंद्र शंखवार, भूपेंद्र आर्या, बसपा जिलाध्यक्ष रामबाबू चिरगईयां, जालौन जिलाध्यक्ष हीरालाल चौधरी, ललितपुर जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, झांसी ललितपुर लोकसभा प्रभारी जुगल किशोर कुशवाहा, पवन चौधरी, राजू राजगढ़, संतोष राज वर्मा, बृजेश जाटव, संतोष कुशवाहा, कमल दोहरे, प्रागीलाल अहिरवार, सीताराम कुशवाहा, पूर्व पार्षद रामप्रकाश मामू, गगन अहिरवार, रविंद्र नगरा, महेश गौतम पार्षद, सिद्धार्थ अहिरवार पार्षद, उमेश जोशी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।