पीएस के जन्मदिन पर बीजेपी महिला मोर्चे ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच किया मिठाई व फलों का वितरण

चन्दौली- खबर चन्दौली जनपद से जहा आज
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्मदिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने स्थानीय राजकीय महिला चिकित्सालय पी पी सेंटर में भर्ती मरीजों के बीच फल व मिठाईया वितरित किया तथा प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान अस्पताल के इमरजेंसी चिकित्सक के अलावे कोई चिकित्सक मौजूद नहीं रहे। वही स्वास्थ्य कर्मियों में वार्ड बॉय,फार्मासिस्ट,नर्स सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित मिले। इस बाबत गीता रानी गुप्ता ने बताया कि गुप्ता ने बताया कि आज नरेंद्र भाई मोदी जी का जन्मदिन है। जिसे हमलोग सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य में पूरे देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी के तहत हम लोगों ने महिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके अपने यशस्वी प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की है। इस कार्यक्रम को पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा।

रंधा सिंह चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।