पुलिस के प्रयास से दम्पति हुये साथ रहने को राजी

वाराणसी/पिंडरा- फूलपुर पुलिस ने लंबे समय से आपसी विवाद के चलते अलग रह रहे पति पत्नी को घण्टों प्रयास के बाद मिलाया और दंपति एक साथ रहने का वादा कर साथ में थाना परिसर से गए। जिसकी चर्चा थाना परिसर और बाहर दोनो जगह होती रही।
बताते हैं की फूलपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर गांव निवासी दम्पति में आपसी विवाद होता रहता था। विवाद इतना बढ़ गया था कि दोनों अलग अलग रहने लगे थे।जिसे लेकर दोनों में तनाव रहने के साथ पत्नी कभी रिस्तेदारी में तो कभी मायके रहने लगी। इसी बीच पत्नी द्वारा पति के ऊपर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए फूलपुर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर दोनो पक्षों में शुक्रवार को थाने पर बुलाया और जब पूछताछ की तो मामला आपसी विवाद का निकला। जिसपर इंस्पेक्टर सनवर अली ने दम्पति को घण्टे भर अपने पास बैठाकर समझाया बुझाया उसके बाद घर गृहस्थी बसाने में होने वाले परेशानियो से अवगत कराते हुए सूझबूझ से रहने की सीख दी। जिसके बाद दोनों पक्षो से जुटे लोगों के प्रयास से दम्पति एक साथ रहने को राजी हुए और हसी खुशी घर को रवाना हुए। दम्पति की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी और अभी कोई संतान भी नहीं थी।

रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।