पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती पर किया गोष्ठी का आयोजन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल स्व रामनरेश यादव का जयंती सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजाराम यादव के न्याय मार्ग रैदोपुर स्थित आवास पर गोष्ठी के रूप में मनायी गयी। सर्वप्रथम स्व रामनरेश यादव के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर गोष्ठी की शुरूआत की गयी। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता लालसा राय व संयोजन राजाराम यादव ने किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्व रामनरेश यादव के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजमगढ़ जनपद का यश पताका पूरे देश में फैलाने वाले श्री यादव का जन्म जनपद के आंधीपुर गांव के एक साधारण परिवार में हुआ था। शून्य से शिखर तक उनकी जिन्दगी उतार व चढ़ाव भरी रही। प्रांरभ में वकालत करते हुए भी जनसेवा में लगे रहे तथा काफी संघर्ष के बाद 1977 में आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य चुने गये। इसके बाद उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के पद पर आसीन हुए। इसके बाद उन्हांंने मुड़कर नहीं देखा निरंतर आगे बढ़ते गये। लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा, कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य आदि पदों को सुशोभित करते हुए मध्य प्रदेश के राज्यपाल बनाये गये। वे सादगी, ईमानदारी सेवा और संघर्ष के प्रतीत थे। वे सैदव आमजन की सोचते, जनपद का विकास करते व जन समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करते रहते थे। ग्रामीणांचल व विशेषकर देवारावासी आज भी उनकी सराहना करते है। वे नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति हीं नही करते थे बल्कि नैतिक मूल्यों पर आधारित जिन्दगी भी जीते थे। यहीं कारण था उन्हें पूर्वांचल का गांधी कहा जाता था तथा श्रीमती सोनिया गांधी सहित सभी नेता उनको सम्मान देते थे। वे राजनीति में कहीं भी थे लेकिन धर्मनिरपेक्षता व समाजवादी विचारों के सजग प्रहरी रहे। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके जैसा नेता पर जनपदवासियों को गर्व है क्योंकि उनके जैसे चंद लोग ही है जो मुख्यमंत्री और राज्यपाल दोनों पदों को सुशोभित किये है। अंत में मौजूद लोगों ने उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर चन्द्रपाल सिंह यादव, ज्ञानेन्द्र सिंह, मुन्नू यादव, बेलाल, रामअवध यादव, सुरेन्द्र सिंह, बनवारी राम, मूलचन्द, विपिन पाठक, भजुराम, प्रदीप यादव, पूर्णमासी प्रजापति, अवधेश सोनकर, रामकेश, प्रमोद यादव, बालकृष्ण प्रजापति, अब्दुल रहमान, अमित श्रीवास्तव, देवमुनि राजभर, राजाराम यादव, मुहम्मद हम्माद, सुरेन्द्र तिवारी, हरेन्द्र सिंह, शम्भु शास्त्री श्यामदेव यादव, शिवमूरत यादव, प्रह्लाद सिंह, नगीना मौर्या, शिवकुमार मौर्या, राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र कुशवाहा, देवेंद्र द्विवेदी, सुधाकर राम, सोनू गुप्ता, सम्पत यादव, रामकरन, इन्द्रेश चौहान, विनोद, मुकुन्द चंद चौहान, बच्चु लाल आदि सहित कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट-राकेश वर्मा आज़मगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।